Saturday, October 31, 2026
Home National बछवाड़ा में इंदिरा आवास प्रवेक्षिका समेत एक अन्य महिला निकली कोरोना पाॅजिटिव

बछवाड़ा में इंदिरा आवास प्रवेक्षिका समेत एक अन्य महिला निकली कोरोना पाॅजिटिव

बछवाड़ा (बेगूसराय): प्रखंड कार्यालय कर्मी समेत एक अन्य महिला के कोरोना पोजेटीव होने के बाद बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोरोना महामारी को लेकर जहां पदाधिकारी समेत आम लोगो के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामकृष्ण ने बताया कि प्रखंड कार्यालय कर्मी आवास प्रवेक्षिका महिला व रानी एक पंचायत के झमटिया गांव निवासी एक महिला करोना पॉजिटिव पाया गया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि करोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सम्पर्कित सभी लोगों का करोना जांच किया जा रहा है। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी को कोरोना पोजेटीव होने की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न ऑफिस कार्यालय को सेनिटाइज करते हुए प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मी को कोरोना जांच कराया गया। मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि वैश्विक महामारी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत एक महिला आवास प्रवेक्षिका के द्वारा कोरोना जांचोपरांत पोजेटीव पाये जाने के उपरांत अन्य सभी पदाधिकारी व कर्मी को सुरक्षित रखने के लिए प्रखंड मुख्यालय के प्रत्येक रूम को सेनिटाइज करते हुए सभी कर्मी को समुदायिक स्वास्थ्य बछवाड़ा में कोरोना जांच कराया गया।

उन्होने कहा कि प्रखंड में कार्यरत सभी कर्मी को मास्क का उपयोग करने,शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रखंड कार्यालय में कार्य करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होने बताया कि कार्यालय आने वाले सभी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी समेत आम लोगो से दुरी बनाते हुए उन्हे भी शोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क लगाने के साथ सेनिटाइज का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here