Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur गांव दूलरो में धीर जठेरों का वार्षिक मेला आयोजित

गांव दूलरो में धीर जठेरों का वार्षिक मेला आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धीर जठेरों का वार्षिक मेरा माहिलपुर के दांव दूलरो में महंत मोहल लाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मेले दौरान पंजाब सरकार द्वारा कोरोना को देखते हुए जारी की गई हिदायतों का पालन करते हुए लगाया गया।

Advertisements

इस अवसर पर धीर गौत्र से संबंधित परिवारों के दो-दो सदस्यों ने माथा टेका और मंगल कामना की। इस मौके पर स्वर्णकार संघ पंजाब के उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने भी परिवार सहित जठेरों के माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में जठेरों का बहुत महत्व है और पितृ पूजन से आने वाली पीढिय़ों को भी आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर सुरिंदर धीर लुधियाना, धर्मपाल दिल्ली, राम प्रकाश लुधियाना, पप्पू फौजी नवांशहर व जालंधर, जालंधर छावनी सहित पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे धीर गौत्रियों ने जठेरों के माथा टेका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here