Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को 18-45 उम्र वर्ग के लिए 30 लाख...

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को 18-45 उम्र वर्ग के लिए 30 लाख कोविशील्ड की खुराकों के ऑर्डर देने के लिए कहा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग को 18-45 वर्ष उम्र वर्ग के टीकाकरण के लिए 30 लाख कोविशील्ड की $खुराकों का ऑर्डर देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गरीबों के टीकाकरण की ज़रूरतें पुरी करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष का प्रयोग करने के लिए भी कहा है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को तुरंत 30 लाख $खुराकों का ऑर्डर दिया जाए, जिससे जल्द से जल्द इसकी सप्लाई शुरू हो सके, वैसे तो केंद्र सरकार द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 18-45 साल उम्र वर्ग के लिए टीकों की डिलीवरी 15 मई से पहले आने की संभावना नहीं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों के मुफ़्त टीकाकरण को सुनिश्चत बनाने के लिए मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के अलावा सी.एस.आर. फंडों का भी प्रयोग किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि ई.एस.आई.सी. को योजना में कवर किए गए औद्योगिक श्रमिकों और निर्माण श्रमिकों के लिए निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड को टीकाकरण का समर्थन करने के लिए कहा जाना चाहिए।

टीकाकरन रणनीति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ. गगनदीप कंग के नेतृत्व वाले विशेषज्ञ समूह को 29 अप्रैल तक अपनी पहली रिपोर्ट में 18-45 वर्ष उम्र वर्ग (और ज्य़ादा जोखि़म वाले क्षेत्रों में संवेदनशील वर्गों-उच्च फैलाव और मृत्यु दर आदि समेत निर्माण श्रमिकों और औद्योगिक कामगारों) को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता देने सम्बन्धी रणनीति पेश करने की विनती की।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 18-45 उम्र वर्ग की टीकाकरण रणनीति को अमल में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के टीकाकरण से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वैश्विक भाईचारे के लिए उपलब्ध 162 रुपए प्रति $खुराक की कम कीमत का लाभ लेने के लिए पंजाब सरकार को आज्ञा देने के लिए सरकार सीधे तौर पर ऐस्ट्राजैनेका (भारत) तक पहुँच करने पर विचार करेगी।

राज्य को अब तक कोविशील्ड की 29,36,770 खुराकें (ए.एफ.एम.एस. और सेंट्रल हेल्थकेयर वर्कजऱ् के 3.5 लाख डोज़ सहित) और कोवैक्सीन की 3.34 लाख $खुराकें प्राप्त हुईं हैं। 22 अप्रैल तक टीकों के उपलब्ध स्टॉक में से कोविशील्ड की 25.48 लाख $खुराकें और कोवैक्सीन की 2.64 लाख $खुराकों का प्रयोग किया जा चुका है, जबकि राज्य के पास 2.81 लाख कोविशील्ड और 27,400 कोवैक्सीन की $खुराकों का स्टॉक पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने 22 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोविशील्ड की 10 लाख $खुराकों की अतिरिक्त सप्लाई की माँग करते हुए इसको पहल के आधार पर पूरा करने के लिए कहा है, जिससे राज्य अपनी ज़रूरतें तुरंत पुरी कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here