आप उम्मीदवार रही कृतिका गोलू ने थामा कांग्रेस का दामन, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से शहर के विकास के लिए चलाए गए प्रोजैक्टों और पंजाब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 35 से आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार रह चुकी कृतिका गोलू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कृतिका का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कृतिका गोलू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने शहर के विकास के लिए जो कार्य करवाए हैं और जो करवाए जा रहे हैं उनसे शहर सुन्दर ही नहीं बन रहा बल्कि विकसित शहरों में भी शुमार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह श्री अरोड़ा के मार्गदर्शन में जहां कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगी वहीं शहर के विकास के प्रति भी लोगों को जागरुक करेंगी।

इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, इंटक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सेवा सिंह, मनमोहन सिंह कपूर, रजनी शर्मा, सुरिंदर बीटन आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here