Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh पटवारी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेता एक प्राईवेट व्यक्ति विजीलैंस टीम...

पटवारी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेता एक प्राईवेट व्यक्ति विजीलैंस टीम ने किया काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक प्राईवेट व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार किया है जब वह पटियाला जिले के राजपुरा में तैनात राजस्व पटवारी से रिश्वत के तौर पर पैसे इकठ्ठा कर रहा था। गिरफ्तार किया व्यक्ति मुख्य मुलजिम का लडक़ा है जिसका पिता अपने आप को विजीलैंस ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताकर पटवारी से रिश्वत की माँग करता था। यह खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजपुरा कस्बे का निवासी मुलजिम बलविन्दर सिंह उर्फ गुड्डू राजपुरा में तैनात धर्मपाल सिंह, राजस्व पटवारी को ब्लैकमेल करके 50 हजार रुपए की माँग कर रहा था और अपने आप को विजीलैंस ब्यूरो का इंस्पेक्टर बताता था।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पटवारी ने ब्यूरो तक पहुँच की और इस सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवाई है। तथ्यों का पता लगाने के बाद, ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया परन्तु दोषी बलविन्दर सिंह ने खुद पहुँचने की जगह अपने पुत्र गुरध्यान सिंह को शिकायतकर्ता पटवारी से पैसे लेने के लिए भेजा।

Advertisements

ब्यूरो की टीम ने तुरंत गुरध्यान सिंह को रेलवे पुल राजपुरा के नजदीक ही मौके पर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध में मुकदमा नं. 07 तारीख 03.06.2021 आइपीसी की उप-धारा 419, 420, 384 के अंतर्गत थाना फ्लाईंग स्क्वॉड, विजीलैंस ब्यूरो पंजाब में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य दोषी बलविन्दर सिंह उर्फ गुड्डू अभी भी फरार है और उसको गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेजी गई हैं। इस सम्बन्ध में आगे की जांच प्रक्रिया अधीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here