
होशियारपुर (द स्टैलर न्यज़)। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पालदी विधानसभा हलका गढ़शंकर मैं हुई इस बैठक की अगुवाई एससी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ बलदेव पाल और युवा मोर्चा के अध्यक्ष रिशु बाली ने की इस बैठक में विशेष तौर पर भाजपा मंडल कोट फतूही के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा पहुंचे । बैठक में संगठन पर चर्चा की गई और आने वाले 2022 चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। बैठक में प्रण लिया गया कि हर गांव में जाकर हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता होंगे। इस अवसर पर तरुण अरोड़ा ने बताया कि भाजपा ही पंजाब के लोगों के लिए अच्छा सोच सकती है के प्रधानमंत्री वोट की राजनीति नहीं करते उनके लिए हर वोटर और हर एक देशवासी उनका सलमानी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने सारे देश के किसानों के लिए बहुत अच्छा उठाया है।

जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है और किसानों को ऑनलाइन पैसे मिलने से कोई भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता रिशु बाली ने बताया कि वह गांव स्तर पर जाकर युवाओं को भाजपा के साथ जुड़ेगे महालपुर एससी मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर मोदी पालने सभी वर्करों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सीनियर नेता एडवोकेट दिनेश कुमार जी भी उपस्थित थे। इस समय कुछ लोगों ने भाजपा का हाथ भी थामा जिसमें अमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, विक्की, सोहेल खान, लादी, रॉकी पालदी शामिल हुए इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वालों ने कहा कि भाजपा ही नौजवानों और सब को आगे ला सकती है।












