Saturday, October 31, 2026
Home Punjab पुलिस ने तलवाड़ा के पवन को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया...

पुलिस ने तलवाड़ा के पवन को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया काबू

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा पुलिस ने डीएसपी दसुआ मनीष कुमार शर्मा की हिदायत पर तलाशी अभियान के तहत एक नौजवान को काबू करके उससे 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। एसएचओ तलवाड़ा अजमेर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह की टीम ने शान शाह नहर रेस्ट हाउस के पास एक नौजवान पवन कुमार वासी सेक्टर तलवाड़ा को शक की बिनाह पर रोक कर उसकी तलाशी ली।

Advertisements

जिससे उसके पास से 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने पवन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here