Monday, November 2, 2026
Home Politics हलका और हलका निवासियों की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं विधायक डा....

हलका और हलका निवासियों की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं विधायक डा. राज: मैडम सोनिया

चब्बेवाल (द स्टैलर न्यूज़)। हलका चब्बेवाल निवािसियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हलका विधायक डा. राज कुमार हमेशा ही प्रयत्न करते रहते हैं ताकि वह अपने हलके को प्रदेश का अग्रणीय हलका बना सकें। यह विचार संस्था कोशिश की वाइस चेयरपर्सन मैडम सोनिया ने गांव काहरी एवं साहरी में लोगों के साथ बैठक दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डा. राज ने शुरु से ही अपने हलके के विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी है तथा वहीं बच्चों के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किए हैं तथा आगे भी करते रहेंगे।

Advertisements

मैडम सोनिया ने गांव काहरी एवं साहरी में लोगों के साथ बैठक करके जानी उनकी समस्याएं

इस मौके पर मैडम सोनिया ने बताया कि डा. राज कुमार द्वारा समय-समय पर विकास कार्यों के लिए अपने हलके के गांवों को ग्रांटें मुहैया करवाई गई हैं ताकि गांवों में मूलभूत सुविदाओं को पूरा किया जा सके। गौरतलब है कि डा. राज द्वारा गांव काहरी के लिए 46.71 लाख रुपये तथा साहरी के लिए 66.36 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। जिससे गांव की गलियां-नालियों का कार्य पूरा करवाया गया है तथा गांव में पशुओं के लिए शैड डलवाई गई हैं। इसके अलावा दोनों गांवों में पौधे लगाए गए हैं और स्कूल में पार्क का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर मैडम सोनिया ने बताया कि डा. राज कुमार द्वारा चब्बेवाल हलके में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के ळिए जमीनी स्तर पर कार्य किए गए हैं तथा मौजूदा समय में भी डा. राज द्वारा प्रयास जारी हैं।

इस दौरान गांव निवासियों ने मैडम सोनिया से बातचीत करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर मैडम सोनिया ने उन्हें भरोसा दिया कि सबी समस्याएं डा. राज के ध्यान में लाकर दूर करवाई जाएंगी। इस दौरान गांव निवासियों ने विधायक डा. राज कुमार और मैडम सोनिया का धन्यवाद किया। इस अवसर पर गांव काहरी से शैल सिंह पंच, ज्ञान कौर, निर्मल कौर, जतिंदर कौर, मनजीत कौर, सुखविंदर कौर, अमरजीत सिंह, बलविंदर कौर, पूर्व सरपंच धर्मपाल तथा गांव साहरी से ब्लाक समिति सदस्य भरत लाल, नंबरदार प्रषोत्तम, मास्टर रेशम सिंह, सुरिंदरपाल, नितिन बसरा, रोशन लाल, प्रदीप कुमार, कमलजीत कौर, रानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here