
दिल्ली। भारतीय एवं पंजाब टीम के सिलैक्टर रहे पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और सुबह की सैर के लौटे तो उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाए जाने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे दिल्ली में रह रहे थे। यशपाल शर्मा 1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुख्य हिस्सा थे। यशपाल शर्मा का जन्म लुधियाना में 11 अगस्त 1954 को हुआ था और उन्होंने प्राथमिकी शिक्षा के उपरांत सरकारी कालेज लुधियाना से शिक्षा प्राप्त की थी। वे भारतीय टीम एवं पंजाब टीम के सिलैक्टर भी रहे और सैमीफाइनल में 50 से अधिक रन बनाए थे, इंडिया के सिलैक्टर भी रहे। 70 और 80 के दशक में बतौर क्रिकेटर वे ऑल राउंडर थे।

उन्होंने 37 वन-डे और 42 टैस्ट मैच खेले। इस दौरान वन-डे में उन्होंने 883 व टैस्ट मैच में 1606 रन बनाए। वे जब भी खेलने जाते अपनी जेब में बादाम रखते थे और बहुत ही रोचक ढंग से खेलते थे। गौरतलब है कि यशपाल शर्मा अपने सफल क्रिकेट कैरीयर के पीछे दिलीप कुमार का हाथ मानते थे। क्योंकि, एक बार वह दिल्ली में पंजाब टीम से खेल रहे थे तो उस दौरान उन्होंने शतक लगाया। इसी बीच पता चला कि कोई बड़ा आदमी कार से आकर मैच देखते हैं। अगले दिन दिलीप कुमार ने यशपाल को बुलाया और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने राज सिंह डुंगरपुर से यशपाल शर्मा की सिफारिश की और उन्होंने कहा कि ऐसे उमदा बल्लेबाज को भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए। यशपाल के निधन पर खेल जगत में शोक की रहर दौड़ गई। क्रिकेट से जुड़े व अन्य खेल प्रेमियों ने यशपाल शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।












