Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने महान क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री ने महान क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर किया दुख व्यक्त

चंडीगढ़ 13 जुलाईः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा किया। यशपाल शर्मा जो 66 वर्षों के थे, का आज नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गए। अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने यशपाल शर्मा को एक महान क्रिकेटर बताया जो उस भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे, जिसने 1983 में विश्व कप जीत कर इतिहास रचा था।

Advertisements

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि धरती के इस पुत्र के चले जाने से आज हर देश निवासी ख़ास कर हर पंजाबी उस महान बल्लेबाज़ को याद कर रहा है जो भारतीय क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर के परिवार, सगे-संबंधियों, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ दुख सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की अरदास की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here