महात्मा गांधी का स्मारक तोडऩे पर यूथ कांग्रेस पंजाब ने जताया रोष

youth-congress-protest-against-BJP-center-and-madhya-pradesh-Govy-india

-लोकसभा यूथ अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जोशी की अगुवाई में किया रोष प्रदर्शन-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा की मध्य प्रदेश द्वारा बरबानी में नर्मदा के तट पर गांधी जी का स्मारक तोडऩे के विरोध स्वरुप यूथ कांग्रेस पंजाब के सदस्यों ने लोकसभ यूथ अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जोशी की अगुवाई में भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ रहीमपुर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन ीभी रखा।

Advertisements

इस अवसर पर एडवोकेट जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को खण्डित करना भाजपा की सोची समझी चाल है। वह देश को टुकड़ों में बांटने पर तुली हुई है, जिसे यूथ कांग्रेस कभी कामयाब नहीं होने देगी।

इस अवसर पर युवाओं ने मोदी सरकार तथा भाजपा शासिक मध्य प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर डा. अजय मल्ल, हैप्पी ढक्कोवाल, जतिंदर भोल्लू, परमजीत बूथगढ़, अमन सरपंच, साहिल सभ्रवाल सचिव, साहिल बधवा, रानू अस्लामाबाद, तिबाड़ी पुरहीरां, सोनू रहीमपुर तथा अन्य युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here