Tuesday, October 27, 2026
Home Education पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का ‘टीचर्स फैस्ट’ करवाने का फैसला

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग का ‘टीचर्स फैस्ट’ करवाने का फैसला

चंडीगढ़, 19 जुलाईः पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को रोचक और आसान तरीके से पढ़ाई करवाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सहायक सामग्री और नवीनतम विधियों के प्रदर्शन के लिए ‘टीचर्स फैस्ट’ करवाने का फ़ैसला किया है।

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह फैस्ट ब्लॉक, ज़िला और राज्य स्तर पर करवाया जायेगा। ब्लॉक स्तरीय फैस्ट 22 से 24 जुलाई तक होगा जबकि ज़िला स्तरीय फैस्ट 26 से 28 जुलाई तक होगा। राज्य स्तरीय फैस्ट 1 से 3 अगस्त तक होगा।

इस दौरान अध्यापकों द्वारा तैयार किये गए मॉडल, शिक्षण सहायता उपकरण, शैक्षिक मोबाइल ऐप, शैक्षिक खेल, शैक्षिक वीडियो गेम, नवीनतम चार्ट, फ्लैश कार्ड, किट, शैक्षिक प्ले, सुलेखन, सूचना प्रौद्योगिकी आदि का ऑनलाइन प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शनी के हर स्तर के विजेता अध्यापकों को विभाग द्वारा प्रामणपत्र और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here