Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh रजिया सुलताना ने जल संसाधनों को शुद्ध रखने और कूड़े की संभाल...

रजिया सुलताना ने जल संसाधनों को शुद्ध रखने और कूड़े की संभाल के सभ्यक प्रबंधन का दिया संदेश

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। दुनिया भर में 28 जुलाई को मनाए जाने वाले ‘विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस’ के अवसर पर पंजाब की जल आपूर्ति और सेनिटेशन मंत्री रजिया सुलताना ने प्राकृतिक की सबसे नायाब देन पानी को शुद्ध रखने और कूड़े की संभाल का सभ्य प्रबंधन करने की अपील की है। यहाँ से जारी संदेश में उन्होंने पंजाब के लोगों का मार्गदर्शन करते हुए प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि मानव जाति की गलतियों के कारण जहाँ पर्यावरण दूषित हो रहा है वहीं कूड़े का सही प्रबंधन न होने के कारण प्राकृतिक जल संसाधन भी दूषित हो रहे हैं। बहुत से जीव-जंतू और पेड़-पौधे इस प्रदूषित पर्यावरण की भेंट चढ़ रहे हैं। 

Advertisements

उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के मद्देनज़र पंजाब सरकार द्वारा ‘हर घर पानी, हर घर सफ़ाई’ मुहिम की शुरुआत की गई है ताकि प्रत्येक ग्रामीण घर तक शुद्ध और साफ़ पानी पहुँचाया जा सके और घरों से निकलने वाले कूड़े का सभ्य प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति और सेनिटेशन विभाग द्वारा 2022 तक पंजाब के सभी ग्रामीण घरों को पानी की आपूर्ति यकीनी बना दी जायेगी। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पहले दौर में पंजाब खुले में शौच से मुक्त हो चुका है। गाँवों में तरल और ठोस कूड़े के प्रबंधन के लिए बहुत से प्रोजेक्टों के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है और 2024-25 तक सभी गाँवों द्वारा लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा।

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब देश के उन अगुआ राज्यों में शामिल है जहाँ गाँवों में पानी की निरंतर आपूर्ति और कूड़े का सार्थक प्रबंधन किया जा रहा है।रजिया सुलताना ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना प्रकृति का संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के योग्य प्रयोग को यकीनी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि स्वच्छ प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए आइए हम सभी प्रण करें कि विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर वे सभी कार्य करें जिससे स्वस्थ व स्वच्छ प्राकृतिक पर्यावरण बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here