
-अपने वार्ड में इमरजैंसी में होने वाले कार्य खुद करवाएंगी पार्षद मीनू सेठी-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने पुरानी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्य बंद करवा दिए गए है। जिससे कैप्टन सरकार की विकास के दावों की पोल खुल गयी है। यह उक्त विचार वार्ड नं 13 की पार्षद व जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष मीनू सेठी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे गए।

पार्षद मीनू सेठी ने कहा पिछले कई दिनों से उनके वार्ड समेत शहर के बाकी वार्डो में भी भाजपा-अकाली सरकार के दौरान शुरू हुए विकास कार्यों पर कैप्टन सरकार की और से रोक लगाना पंजाब की जनता से सरेआम धोखा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने एक नया पैसा तो क्या विकास के कामों के लिए देना था,बल्कि जो काम शुरू हुए थे वो भी बन्द करवा दिए।
कैप्टन सरकार ने पूरे प्रदेश में दहशत का ऐसा माहौल पैदा कर दिया है,कोई भी स्थानीय निकाय विभाग का अधिकारी पेंडिंग काम को पूरा करवाने की हिम्मत नही कर रहा।होशियारपुर के कई हिस्सों में अभी काम शुरू हुए ही थे कि सरकार की ओर से आई एक फंड वापिसी की चि_ी ने विकास कार्यों को नजर लगा दी।
इस रोक से पंजाब सरकार के उन दावों की पोल खुल गयी है,जिसमें कैप्टन सरकार ने चुनावों के समय लोगों से विकास करवाने के बड़े बड़े दावे किए थे।
पार्षद मीनू सेठी ने तमाम कांग्रेसी पार्षदों से भी मीडिया के माध्यम से सवाल किया है कि वो क्यो अपने पार्टी के नेतायों से इस मामले में सवाल नही करते,ऐसी क्या मजबूरी है आप सभी कांग्रेसी पार्षद मूकदर्शक बन कर बैठे हुए है। क्योंकि चल रहे विकास के काम सिर्फ भाजपा-अकाली पार्षदों के वार्डो में ही बन्द नही हुए।कांग्रेसी पार्षद भी इस बात से आहत है।
पार्षद मीनू सेठी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी भी पूरी तरह से सरकार के हाथों की कठपुतली बने हुए है,कोई भी काम करवाने के लिए फंड मौजूद नही है। मीनू सेठी ने कहा बेशक कांग्रेस के खून में धोखा है और उन्हें लोगो से किए वादों से मुकरना बड़े अच्छे तरीके से आता है। लेकिन भाजपा के लोग लोगो से वादखिलाफी नही कर सकते।अपने वार्ड की बात करते हुए कहा जितना सरकार और निगम अधिकारी उनके वार्ड में कामों को रुकवाने की कोशिश करेंगे।वह वार्डवासियों को साथ लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलने से भी गुरेज नही करेगी। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में जो कार्य इमरजैंसी वाले हैं वे अब उन्हें खुद करवाएंगी।












