विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव सहिबाजपुर में वोटर जागरुकता कैंप आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्देशों पर जिले में वोटरों को जागरुक करने के लिए व 18 वर्ष वाले नौजवानों को वोट बनाने के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के गांव सहिबाजपुर में वोटर जागरुकता कैंप लगाया गया। कैंप संबंधी जानकारी देते हुए विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़-41 के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी प्रदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले हर व्यक्ति के लिए वोट बनाना अनिवार्य है व इनको इस बारे में अलग-अलग माध्यम से वोट बनाने की जानकारी दी गई। स्वीप नोडल अधिकारी दक्ष सोहल, सुपरवाइजर मंजीत सिंह, बूथ नंबर 178 के बी.एल.ओ रजिंदर कुमार ने लोगों को वोट बनाने के प्रति जागरुक किया।

Advertisements

इन सभी अधिकारियों ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर व्यक्ति को वोट बनाने व डालने के लिए प्रेरित किया। प्रदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि कैंप में लोगों को हैल्पलाइन नंबर 1950 संबंधी जानकारी देते हुए बताया गया कि वोट बनाने, दुरुस्ती या शिकायत के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हर बूथ के बाहर बी.एल.ओ क व सुपरवाइजर का नंबर अंकित है व जरुरत पडऩे पर इनके नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। वोटर जरुरत पडऩे पर वोटर हैल्पलाइन या एन.वी.एस.पी पोर्टल की सहायता से वोट बनाने के लिए जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सारी प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत व सुचारु रुप से चलाने में सहायक सिद्ध होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here