युवा इंका: प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की लोकसभा इंचार्जों की सूची

amarpreet-singh-lally-anounce-list-lok-sabha-incharge-youth-congress-punjab-india.jpg

-संदीप भाटिया होशियारपुर लोकसभा इंचार्ज नियुक्त-गुरदासपुर उपचुनाव प्रचार के लिए प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाई नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां-
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूथ कांग्रेस ने अपने पिछले समय में प्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने में बड़ी मेहनत से कार्य किया है। पार्टी ने युवाओं की पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए नौजवानों को बड़े स्तर पर टिकटें दी और युवा उम्मीदवार जीत कर विधानसभा में भी पहुंचे हैं। यूथ कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी और सदस्य की मेहनत के चलते ही यह सब कुछ संभव हो पाया है, इसलिए चुनाव के बाद एक बार फिर से यूथ कैडर को और मजबूत करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Advertisements

उक्त बात पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली ने लोक सभा इंचार्जों एवं यूथ कांग्रेस नेताओं की गुरदासपुर उपचुनाव में लगाई गई ड्यूटियों संबंधी जानकारी देते हुए कही। यूथ अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस हाईकमांड, महासचिव एवं सचिव इंचार्ज पंजाब यूथ कांग्रेस के साथ विचारविमर्श करके पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इसके तहत गुरभेज टिब्बी को अमृतसर, दमनदीप सिंह नरवाल को जालंधर, बरिंदर सिंह धालीवाल को पटियाला, कमलजीत सिंह बराड़ को लुधियाना, वनेश्वर खेड़ा को संगरुर, गुरपिंदर सिंह माहल को गुरदासपुर, संदीप भाटिया को होशियारपुर, सुखजिंदर सिंह आरिफ के. को फरीदकोट, पूनम कांगड़ा को फिरोजपुर, गुरजोत सिंह ढींढसा को बठिंडा, विक्रम पहलवान को आनंदपुर साहिब, जगदीप सिंह कंबोज को खडूर साहिब तथा मुजामिल अली खान को फतेहगढ़ साहिब लोक सभा से इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

अमरप्रीत सिंह लाली ने बताया कि गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पार्टी की सीनियर नेताओं व 2012 में असैंबली चुनाव लड़ चुके नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। हाई कमांड के साथ परामर्श उपरांत जारी की गई सूची अनुसार कुलबीर सिंह जीरा उपाध्यक्ष एवं विधायक, दमन बाजवा उपाध्यक्ष, खुशबाज सिंह जटाणा, महासचिव दलवीर सिंह गोल्डी, लोक सभा इंचार्ड बरिंदरनीत सिंह पाहड़ा, लोकसभा इंचार्ज बरिंदर सिंह ढिल्लो तथा लोकसभा महासचिव सतकार कौर को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को सरकार में एडजस्ट करने की सिफारिश की जाएगी तथा काम न करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार आने से प्रदेश खुशहाली की राह पर अग्रसर हो रहा है तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में लोकहित नीतियों एवं योजनाएं लागू किए जाने का क्रम भी शुरु हो चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दिन रात एक करके पार्टी के लिए काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here