Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मंत्री सिद्धू ने समराला में 30 बैडों वाला जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित...

मंत्री सिद्धू ने समराला में 30 बैडों वाला जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का किया ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। समराला सब-डिविजऩ में महिलाओं और बच्चों को बढिय़ा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू के द्वारा आज 30 बैडों वाले जच्चा -बच्चा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया। श्री शक्ति आनंद के नये स्थापित किये माछीवाड़ा इम्परूवमैंट ट्रस्ट के पहले चेयरमैन बनने के मौके पर रखे समागम की अध्यक्षता करते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है और यह नया केंद्र इलाके की माताओं और नवजात बच्चों के लिए बढिय़ा इलाज सहूलतों को यकीनी बनाऐगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह समराला के सिविल अस्पताल से अलग इमारत होगी और सैंटर पर जल्द ही काम शुरू हो जायेगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं की देखभाल और नवजात बच्चों की देखभाल एक ही छत के नीचे मुहैया करवाने के मामले में मुल्क के ज़्यादातर राज्यों की अपेक्षा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि इमारत की स्थापना के बाद ज़रुरी बुनियादी ढांचे और उपकरणों का प्रबंध भी किया जायेगा और गायनीकोलोजिस्टस, बाल रोग माहिर, स्टाफ नर्सें और अन्य पैरा -मैडीकल स्टाफ भी नियुक्त किये जाएंगे।

स. सिद्धू ने कहा कि यह केंद्र दवाएँ, भोजन, नवजात बच्चों की ख़ुराक, माँ और बच्चे को यातायात समेत पूरी तरह मुफ़्त इलाज मुहैया करवाएगा। कैबिनेट मंत्री के द्वारा झाड़ साहिब, पंजगराईं और हब्बोवाल स्वास्थ्य सब-सैंटरों को प्राइमरी स्वास्थ्य केन्द्रों के तौर पर अपग्रेड करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कोविड -19 महामारी की पहली और दूसरी लहरों के दौरान सरकार द्वारा उठाये गए कदमों के बारे भी सभा को विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कैशलैस इलाज के लिए अपना नाम दर्ज करवा के सरबत सेहत बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस दौरान समराला के विधायक स. अमरीक सिंह ढिल्लों ने कहा कि माछीवाड़ा में इम्परूवमैंट ट्रस्ट का गठन इस ऐतिहासिक शहर के सर्वपक्षीय विकास को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इससे ख़ास कर माछीवाड़ा के विकास और ख़ुशहाली के नये रास्ता खुलेंगे। उन्होंने कहा कि माछीवाड़ा में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और आई.टी.आई. के प्रोजैक्ट जल्द ही मुकम्मल हो जाएंगे जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा और उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के हरेक गाँव की पंचायत को 25 से 50 लाख रुपए की विकास ग्रांटें प्राप्त हुई हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुये चेयरमैन श्री शक्ति आनंद ने कहा कि वह उनको सौंपी जि़म्मेदारी को पूरे तन-मन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता लुधियाना के इस ऐतिहासिक कस्बे में नयी रिहायशी कलोनियों के द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं को लागू करना होगा। इस मौके पर उप-मंडल मैजिस्ट्रेट विक्रमजीत सिंह पैंथे, सिविल सर्जन डा. किरण गिल आहलूवालीया, समराला नगर कौंसिल के प्रमुख करनवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान सुरिन्दर कुंद्रा, कांग्रेसी नेता कामिल बोपाराए और अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here