
चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार घर-घर रोजग़ार मुहिम के अंतर्गत कोविड-19 महामारी से पैदा हुए हालातों में बेरोज़गार नौजवानों को रोजग़ार प्राप्त करने के लिए सहायक होते हुए सातवें मेगा रोजग़ार मेले का आयोजन तारीख़ 9 सितम्बर 2021 से 17 सितम्बर 2021 तक करवाने जा रही है। 9 सितम्बर को इस मेगा रोजग़ार मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम के द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह मेला पंजाब भर में 84 स्थानों पर लगाया जाएगा, जिसमें 2 लाख से अधिक निजी पद बेरोजग़ार उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगे।

इस मेले में हैवेल्स, पुखराज, टेक महेन्द्रा, एलआईसी, एचडीएफसी बैंक, वर्धमम मिल्स जैसी नामी कंपनियाँ भाग ले रही हैं। मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवार अपने आप को www.pgrkam.com पोर्टल पर रजिस्टर करवा सकेंगे। मेले के स्थानों की जानकारी आपको पोर्टल पर प्राप्त होगी।









