Thursday, October 29, 2026
Home Punjab सब्ज़ी मंडी की खस्तहाल सड़क बनी हुयी है शहर में चर्चा का...

सब्ज़ी मंडी की खस्तहाल सड़क बनी हुयी है शहर में चर्चा का विषय

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। आजकल बारिश का मौसम जमकर बरस रहा है।गर्मियो में बारिश एक और जहा लोगो को गर्मी से निजात दिलवाती है वहीं कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाती है।खास कर उन लोगों के लिए जो रोज सफर करने के लिए सड़कों पर निकलते हैं। दरअसल इस बात से हम सभी वाकिफ है कि पंजाब की सड़कें कितनी बदहाल स्थिति में है।ऊपर से बारिश हो जाए तो फिर तो क्या ही कहने। जाहिर सी बात है कि सड़कों में बने गड्ढे में पानी भरने की वजह से कई बार हादसे घट जाते हैं,जिन पर लोग जमकर सरकारों को कोसते हैं।अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है,जी हाँ सोशल मीडिया पर पंजाब का पैरिस कहे जाने वाले शहर कपूरथला की सड़कों के हालात से जुड़ी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।पोस्ट में एक तस्वीर हैं जिनमें शहर की बुरी दुर्दशा की तस्वीरों के साथ लिखा है की पंजाब का पैरिस कहे जाने वाले शहर कपूरथला में आप का स्वागत है।यह तस्वीर कपूरथला की पुरानी सब्जी मंडी की है। पोस्ट के जरिए तंज कसा जा रहा है कि ये हाल है उस सरकार के कामकाज का जो विकास की ढींगे हाकते है।यह पोस्ट शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है

Advertisements

नगर की बदहाली की तस्वीर को बयां करता नगर निवासियों द्वारा लगाया ये फ्लेक्स बोर्ड

दरसल पंजाब का पैरिस कहे जाने वाले शहर कपूरथला का हाल बदहाल होने के चलते प्रशासन को जगाने के लिए शहर में बड़े बड़े होडिंग बोर्ड लोगो द्वारा जनहित में लगाए गए है।जिस पर लिखा गया है की पंजाब के पेरिस कपूरथला में आप का सवागत है और फ्लेक्स बोर्ड पर शहर की हुई दुर्दशा की तस्वीरें प्रकाशित की गई है।हेरिटेज सिटी कपूरथला की दशा बद से बत्तर होने के चलते शहर का हाल बदहाल है और नगर निगम जनता को मुलभुत सुविधाएं देने में नाकाम बना हुआ है,जिस के चलते शहर वासी व दुकानदार भी नगर निगम की घटिया कार्यप्रणाली के चलते परेशानी के दौर से गुजर रहे है,जिस का मुख्य उदाहरण शहर के बीचोबीच स्थित सब्जी मंडी के लोग व दुकानदार पिछले चार माह से सड़क ना बनने के चलते नरकीय जीवन बतीत कर रहे है,क्यूंकि नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी की सड़क को तोड़ कर सीवरेज डाला गया और बाद में सड़क का निर्माण नहीं किया गया,जिस के चलते बरसात के दिनों में कच्ची सड़क पर पानी खड़ा होने से कीचड़ फैला हुआ है, इसके इलावा चारबती चौंक से रमणीक चौंक तक सड़क को तोड़ कर सिवारज तो डाल दिया गया लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया,के इलावा शहर के अनेको हिस्सों में सड़को का बुरा हाल है,लोगो को भरी कठनाई का सामना करना पड़ रहा है,पर पंजाब सरकार, नगर निगम के अधियकारी कुंभ करनी नींद में सो रहे है।विरासती शहर कपूरथला की ऐसी कोई सड़क नहीं जिस पर आपको हिचकोले न खाने पड़ें।

सड़कों की दशा तो पहले से ही बिगड़ी थी,लेकिन सीवरेज की खुदाई के कारण और ज्यादा बुरा हाल हो गया।सब्जी मंडी,मोहल्ला ,पुरानी मंडी रोड,काला संघिया फाटक रोड,मार्कफेड रोड सिविल हस्पताल के मुख गेट के सामने वाली सड़क,कायमपुरा बाजार पुरानी कचहरी के सामने आदि सड़कों पर चलना दूभर है। इन सड़कों से गुजरते वक्त अक्सर हादसे हो जाते हैं और लोगों के चोटें आती हैं। शहर में अधिकांश प्रमुख सड़कें जर्जर हैं।सब्जी मंडी में हल्की बारिश के बाद लोग यहां से गुजरने से कतराते हैं। विगत दिनों हुई हल्की बारिश के बाद तो यह जानलेवा बन गईं।गड्ढों की मिट्टी पानी के साथ ही ऊपर आ गई थी,बढ़ी फिसलन ने हादसे और बढ़ा दिए। तमाम स्थानों पर टूटी सड़क को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। कांग्रेस सरकार के विधायक और पार्षद शहर के विकास और इसे सुंदर बनाने की बहुत ढींगे हाकते है,पर शहर की हालत क्या है,इसकी स्थिति सड़कों पर उतर कर देखनी होगी।हल्का विधायक स्वयं जानते कि शहर के अंदर सड़कें कितनी टूटी हैं।सफाई का प्रबंध कितना बुरा है। गर्मियों और बरसात में मच्छरों ने लोगों का कितना बुरा हाल किया है। कपूरथला की जनता की पुरज़ोर मांग है कि सब्जी मंडी,सिविल हस्पताल,चारबत्ती चौंक से लेकर रमणीक चौंक तक,और शहर कई की सड़कें जो टूटी-फूटी हैं उनको तुरंत बना कर जनता को राहत प्रदान की जाए। सब्ज़ी मंडी की खस्ताहाल सड़क के खिलाफ सब्ज़ी मंडी की दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन भी किया तथा सरकार प्रशाशन को जमकर कोसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here