
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिशनरेट में तैनात एसीपी इनवेस्टिगेशन कंवलजीत सिंह (55) का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्टअटैक आया। जिससे उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया। उनकी हालत बिगडऩे पर उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर उनका निधन हो गया। एसीपी कंवलजीत सिंह मूलरूप से राजपुरा के रहने वाले थे।

एडीसीपी क्राइम हरप्रीत सिंह बैनीपाल ने एसीपी कंवलजीत के निधन की पुष्टि की है। उनके निधन पर पुलिस कमिशनर सुखचैन सिंह गिल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने दुख प्रकट किया है।












