Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur महिलाओं की सुविधा के लिए होशियारपुर का पहला पिंक शौचालय बस स्टैंड...

महिलाओं की सुविधा के लिए होशियारपुर का पहला पिंक शौचालय बस स्टैंड में शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर की ओर से बस स्टैंड होशियारपुर में महिलाओं की सुविधा के लिए होशियारपुर का पहला पिंक शौचालय शुरु हो गया है। मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पिंक शौचालय को महिलाओं को समर्पित करते हुए बताया कि कामकाजी महिलाओं, छात्राओं को इसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में काफी तादाद में महिलाएं आती हैं और पिंक शौचालय समय की मुख्य मांग थी, जिससे सभी महिलाओं को नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी।  

Advertisements

कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन ने बताया कि 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पिंक शौचालय महिलाओं के लिए विशेष सैनिटरी नैपकिन मशीन लगी है, जिसमें यह नैपकिन निकाला जा सकेगा और इस्तेमाल किए गए नैपकिन को निस्तारण वाली मशीन में डाल कर नष्ट किया जा सकेगा। इसके अलावा चेंजिंग रुम, फीडिंग रुम की भी सुविधा पिंक शौचालय में उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि पिंक शौचालय खुल जाने से भीड़ भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं को एक सुरक्षित स्थान मिल गया है, जहां अब महिलाएं बिना संकोच के इसका प्रयोग कर सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here