Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur रावण लीला फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा: विशाल वर्मा

रावण लीला फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा: विशाल वर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म रावण लीला को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा तथा अगर किसी मॉल या थियेटर में इसे दिखाया गया तो इससे निकलने वाले परिणाम के लिए मॉल व थियेटर वाले खुद जिम्मेदार होंगे। यह चेतावनी बालाजी क्रांति सेना के नेता विशाल वर्मा ने अलग-अलग संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक में सरकार और प्रशासन को दी।

Advertisements

विशाल वर्मा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाली फिल्म के लेखक, निदशक एवं निर्माता एवं कलाकारों पर तुरंत कार्यवाही करे और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यह किसी षड्यंत्र के तहत हो रहा है ताकि सनातन धर्म की मर्यादाओं को ठेस पहुंचाई जा सके। लेकिन धर्म की रक्षा के लिए जब तक बालाजी क्रांति सेवा जैसी संस्थाएं हैं ऐसे लोगों को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर कुणाल कालिया, अशोक, विनोद वर्मा, रमन, रेयांश वर्मा ज्योति शारदा, बलराम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here