Tuesday, October 13, 2026
Home National दिल्ली पर मंडराया बिजली संकट, केवल एक दिन का कोयला बचा

दिल्ली पर मंडराया बिजली संकट, केवल एक दिन का कोयला बचा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अब दिल्ली पर भी बिजली संकट मंडरा गया है। दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर डीडीएल ने अपने उपभोक्ताओं को मैसेज कर गुजारिश की है कि वह संभाल कर बिजली खर्च करें। टाटा पावर ने यह मैसेज इसलिए किया है क्योंकि देश इस वक्त कोयले की कमी से जूझ रहा है जिसके चलते बिजली के उत्पादन में आने वाले दिनों में परेशानी होगी। वहीं अब दिल्ली सरकार ने भी राजधानी पर मंडरा रहे दिल्ली संकट के बारे में संज्ञान लिया है। कोयले की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिख प्रधानमंत्री मोदी से दखल की अपील की है। उर्जा मंत्री सतेंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली को जिन प्लांट से बिजली आती है वहां केवल एक दिन का कोयले का स्टॉक बचा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here