पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के ट्रीटमेंट की फोटो वायरल होने के बाद बेटी ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती हैं। उनका डेंगू का ट्रीटमेंट चल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया उनसे मिलने पहुंचे थे। उनके मुलाकात की तस्वीर पब्लिक हुई है। सिंह का परिवार इस बात से नाखुश है। पूर्व पीएम की बेटी ने इस बात पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जब स्वास्थ्य मंत्री आए तब उनके माता-पिता फोटो खिंचवाने स्थिति में नहीं थे। डॉ. सिंह की बेटी दमन सिंह ने बताया कि उनकी मां ने पूर्व प्रधानमंत्री के कमरे में मंत्री के दौरे के वक्त एक फोटोग्राफर की मौजूदगी पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर दिया गया था। गुरुवार को मंडाविया उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान फोटो खींची गईं। दमन सिंह ने कहा, ‘मेरे पिता का डेंगू का इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनकी इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कम है। इंफेक्शन के खतरे को देखते हुए हमने आगंतुकों को रोक दिया है। स्वास्थ्य मंत्री का दौरा करना और अपनी चिंता व्यक्त करना अच्छा लगा। हालांकि, मेरे माता-पिता उस समय फोटो खिंचवाने की स्थिति में नहीं थे।’

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here