Thursday, October 29, 2026
Home Crime पति के साथ गर्लफ्रेंड देख आग बबूला हुई पत्नी, जिम आकर की...

पति के साथ गर्लफ्रेंड देख आग बबूला हुई पत्नी, जिम आकर की महिला की छित्तरपरेड

भोपाल (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी और बच्चों को छोडक़र पति अपनी महिला मित्र के साथ जिम में गुल खिला रहा था। इस बीच पत्नी और एक महिला वहां पहुंच गई। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पत्नी ने पति और उसकी महिला मित्र की पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। यह एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ जिम कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने जैसे ही साथ में गर्लफ्रेंड को देख वह आग बबूला हो गई। पैर से चप्पल निकालकर सीधे पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर बरसाना शुरू कर दी। इस दौरान पति महिला का बचाव करता रहा लेकिन पत्नी सुनने को तैयार नहीं थी। वह बाल खींचकर गर्लफ्रेंड की पिटाई कर रही थी। साथ ही भला बुरा कह रहा था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here