Saturday, October 31, 2026
Home National केजरीवाल का ऐलान: दिल्ली के किसानों को फसल बर्बादी पर 50 हजार...

केजरीवाल का ऐलान: दिल्ली के किसानों को फसल बर्बादी पर 50 हजार प्रति हेक्टेयर मिलेगा मुआवजा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बेमौसम बारिश के कारण जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्व अधिकारी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं जो दो सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। किसानों को 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हमेशा घोषणा के तुरंत बाद मुआवजा जारी करने की कोशिश की है और अतीत में भी ऐसा किया है, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दी गई मुआवजा राशि देश में सबसे ज्यादा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here