मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें वीरवार की रात आर्यन को जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शाम 4.45 बजे अपना फैसला सुनाया। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी कोर्ट कल या परसों (शनिवार) को आर्यन खान जेल से बाहर आ जाएंगे।
बता दें कि आर्यन खान 7 अक्तूबर से आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान और अन्य को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल 20 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को शाहरुख का जन्मदिन है। शाहरुख अपने बेटे के साथ बर्थडे मना पाएंगे।