Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh वेरका उत्पादों की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए मिल्कफैड पूरी...

वेरका उत्पादों की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए मिल्कफैड पूरी तरह से तैयार: रंधावा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। त्योहारों के अवसर पर वेरका उत्पादों की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए मिल्कफैड पूरी तरह से तैयार है। यह बात उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज मोहाली वेरका प्लांट में काम का जायज़ा लेने के मौके पर कही। स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग है, ने वेरका प्लांट में दूध के प्रोसैसिंग, देसी घी और पनीर के उत्पादन को स्वयं देखा और गुणवत्ता के मानकों पर तसल्ली अभिव्यक्त की। उन्होंने कहा कि मिल्कफैड अपनी शुद्धता के लिए जाना जाता है और इसीलिए त्योहारों के मौसम में वेरका उत्पादों की माँग बढ़ जाती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस माँग को पूरा करने के लिए मिल्कफैड द्वारा सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कफैड के हर किस्म के उत्पाद ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने सुचारू प्रबंधों पर तसल्ली ज़ाहिर की और स्टाफ की हौसला अफज़ायी करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं की मज़बूती से किसान और दूध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी।  इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here