Saturday, October 31, 2026
Home Education कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के छात्र अंशुल राणा ने नीट में प्राप्त किया...

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल के छात्र अंशुल राणा ने नीट में प्राप्त किया 35वां रैंक

होशियारपुर/ दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवाने वाले कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर उच्च स्तरीय परीक्षा में बढिय़ा अंकों से सफलता प्राप्त करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। उनकी ऐसी उपलब्धियों से सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

Advertisements

707 अंक लेकर किया स्कूल तथा क्षेत्र का नाम रोशन, 16 लाख विद्यार्थियों में से जनरल कैटेगरी में प्राप्त किया 35वां रैंक तथा 49वां ऑल इंडिया रैंक

प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में विद्यार्थी (नीट) की परीक्षा देते हैं। इस वर्ष भी 16 लाख विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, जिसमें से कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के अंशुल राणा ने इस परीक्षा में 720 में से 707 अंक लेकर पूरे भारत में से 49वां रैंक तथा जनरल कैटेगरी में 35वां रैंक प्राप्त किया।

परिश्रम को अपना लक्ष्य मानने वाले अंशुल राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यपकों को दिया। अंशुल के अभिभावकों ने इस मौके पर हर्ष प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल तथा अध्यापकों को भी जाता है, जो विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, उन्हें तैयार करते हैं और उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here