Thursday, October 29, 2026
Home National राजस्थान में हादसा: बस और टैंकर की टक्कर में 8 लोग जिंदा...

राजस्थान में हादसा: बस और टैंकर की टक्कर में 8 लोग जिंदा जले, कई घायल

बाड़मेर (द स्टैलर न्यूज़)। बाड़मेर (राजस्थान) में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बुधवार को बस और टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर और बस में आग लग गई, जिससे आठ लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements

एसपी दीपक भार्गव ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बस में तकरीबन 25 लोग सवार थे। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिडक़ी तोडक़र बाहर निकल आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here