
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पेट्रोल-डीजल और सरसों के तेल की कीमतों में गिरावट के बाद एक और राहत की खबर है। दरअसल आसमान छू रही दाल की कीमतों में कमी आई है। अरहर की दाल का थोक रेट गिरकर 72 से 75 रुपये किलो हो गया है। यानी दाम में करीब 12-15 रुपये की कमी आई है।

कुछ महीने पहले तक अरहर की दाल का थोक रेट 95 से 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। दाम में कमी की वजह एमपी और महाराष्ट्र से दाल की आवक अधिक होना बताया जा रहा है।












