मुख्यमंत्री जल्द करेंगे पंजाब ओलम्पिक भवन के ‘हॉल ऑफ फेम’ का उद्घाटन

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब ओलम्पिक भवन में पंजाब की खेल उपलब्धियों को दर्शाते हुए बनाए गए ‘हॉल ऑफ फेम’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जल्द किया जाएगा। यह उद्घाटन ‘हॉल ऑफ फेम’ का हिस्सा पंजाब के सभी पदक/पुरस्कार विजेता और ओलम्पियन खिलाडिय़ों की उपस्थिति में किया जाएगा। यह बात आज यहाँ पंजाब ओलम्पिक भवन में पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत एसोसिएशन के प्रधान और स्थानीय सरकारों संबंधी मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा और खेल मंत्री परगट सिंह द्वारा साझे तौर पर किया गया। पंजाब ओलम्पिक ऐससोसीएशन द्वारा खेल मंत्री का विशेष रूप से सम्मान किया गया। परगट सिंह पहले ओलम्पियन हैं, जो पंजाब के खेल मंत्री बने हैं। इस मौके पर ब्रह्म मोहिन्द्रा ने परगट सिंह को पंजाब ओलम्पिक ऐससोसीएशन का पैटर्न बनाने का ऐलान भी किया।

Advertisements

ब्रह्म मोहिन्द्रा ने संबोधन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि इस विभाग की बागडोर एक पूर्व ओलम्पियन के हाथ में है। उन्होंने खेल मंत्री को कहा कि पूर्व खिलाडिय़ों की पेंशन बढ़ाई जाए, खिलाडिय़ों को नौकरियाँ और बनती तरक्कियाँ दी जाएँ और प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जाए। खेल मंत्री परगट सिंह ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा सभी खेल ऐसोसीएशनों को सालाना 5-5 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा, जिसका बजट में पक्का प्रबंध किया जाएगा, जिससे यह अनुदान निरंतर मिलता रहे। परगट सिंह ने कहा कि हर खेल ऐससीएशन अपना एक प्रतिनिधि दे जो खेल को बढ़ावा देने के लिए पुराने खिलाडिय़ों को लेकर विशेषज्ञों की समिति बनाई जाए। उन्होंने खेल क्षेत्र की प्रफुल्लित करने के लिए खेल विभाग और खेल ऐसोसीएशनों द्वारा मिलकर काम करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि खेल एवं शिक्षा विभाग को जोडऩे पर भी काम किया जा रहा है, क्योंकि खिलाड़ी स्कूलों या कॉलेजों से ही आते हैं।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार और पदक विजेता खिलाडिय़ों को दी जाने वाली पेंशन पर आमदनी सीमा के लिए लगाई गई शर्त भी हटाने का फ़ैसला किया गया है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान राजदीप सिंह गिल ने परगट सिंह जिनके पास शिक्षा विभाग भी है, से आग्रह किया किया कि स्कूलों के बच्चों के लिए दिन तय किए जाएँ, जिस दिन वह हॉल ऑफ फेम को देखने आएं, जिससे बड़े खिलाडिय़ों की प्रतिमा, तस्वीरों और उपलब्धियाँ देखकर प्रेरणा लेकर जाएँ। ऐससोसीएशन के सचिव जनरल राजा केएस सिद्धू ने बैठक में उपस्थित कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा और भारत भूषण आशु का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनके द्वारा अपने ऐच्छिक फंड में से 10-10 लाख रुपए का अनुदान दिया। उन्होंने खेल मंत्री परगट सिंह द्वारा शुरू की गई पहलकदमियों की भी सराहना की। बैठक में पंजाब ओलम्पिक ऐससोसीएशन के समूह अधिकारी करतार सिंह, सिकन्दर सिंह मलूका, तेजा सिंह धालीवाल, राजिन्दर सिंह कलसी, केपीएस बराड़, तारा सिंह, केबीएस सिद्धू, गुरमीत सिंह, उपकार सिंह विर्क, मनिन्दर कौर, जसवीर सिंह, उपजीत सिंह बराड़ और खेल विभाग के उप सचिव किरपाल वीर सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here