आप: पार्टी से विश्वासघात करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है: परमजीत सचदेवा

aam-adami-party-doaba-zone-meeting-nospace-baggi-leader-volounters.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चुनावों से पहले जो वालंटियर व नेता किसी कारण पार्टी से दूर चले गये या निराश होकर घर बैठ गए थे को मनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। मगर, इतना जरुर है कि चुनाव के समय जिन वालंटियरों और नेताओं ने पार्टी से विश्वासघात किया था उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। उक्त बात आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। श्री सचदेवा दोआबा जोन के पदाधिकारियों की कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में भाग लेने के लिए विशेष तौर से पहुंचे थे।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपचुनाव में हुई आप उम्मीदवार की जीत ने सभी नेताओं और वालंटियरों को मनोबल बढ़ाया हैं। जिसका असर पूरे देश के साथ पंजाब में भी देखने को मिलेगा।

परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने लोगों को लामबंद करने के लिए कमर कस ली है और पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी के ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरे पंजाब में बैठकें एवं नए पदाधिकारियों के चुनाव का दौर जारी हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में आठ लेयर ढांचा तैयार किया जा रहा हैं। पंजाब को पांच जोन में बांटा गया है और हर जोन में 23 विधानसभा हल्के आएंगे। जिसके बाद वहां पर जिला, असैंबली, तीन ब्लाक में वालंटियर रखें जाएंगे तथा फिर शहर व वार्ड प्रधानों के अलावा गांव व बूथ लैवल पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है पार्टी की नितियों को घर घर पहुंचाना। आम आदमी पार्टी दोआबा जोन के सभी हल्कों में एक मुहिम शुरू करेगा जिसमें आम लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके हल के लिए वो प्रशासनिक अधिकारियों को मिलेंगे। उन्होंने बताया इसी कड़ी के अंतर्गत सबसे पहले दोआबा जोन में बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्याओं को हल करने की मुहिम शुरू की जाएगी जिसके लिए वो जिला प्रशासन व नगर निगम को उचित समय देंगे तांकि इस समय सीमा के अंदर अंदर शहरों से आवारा पशुओं को हटवाया जाए अगर उचित समय में ये समस्या हल नहीं होती तो वो नगर निगम, नगर कौंसिलों में आवारा पशुओं को छोड़ेगे। सचदेवा व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या एक विकराल रूप धारण कर चुकी है और इन पशुओं के कारण आए दिन कोई न कोई बड़ा हादसा होता हैं।

आप लीडरशिप ने बताया कि 15 सितम्बर से हल हल्के में तीन तीन ब्लाकों में मीटिंगे शुरू की जाएंगी तांकि जमींनी स्तर पर लोगों से जुड़ा जाए और लोगों को पंजाब सरकार द्वारा लोगों से किये झूठे वादों संबंधी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कैप्टन सरकार ने किसानों के कर्ज माफ, बेरोजगारों को नौकरियां देने, शिक्षा में सुधार, बुढ़ापा पैंशन में बढौतरी सहित कई ऐसे वादे किये थे जो अभी तक सिर्फ और सिर्फ वादे ही है। उन्होंने बताया इसके बाद आम आदमी पार्टी हाईकमान लीडरशिप जिनमें भगवंत मान, सुखपाल खैहरा, अमित अरोड़ा सहित कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी ने गुरदासपुर में होने वाले उपचुनावों के लिए भी कमर कस ली है इसके अलावा आम आदमी पार्टी हर वो चुनाव लडेंगी जो आने वाले समय में होगा चाहे वो नगर निगम, पंचायतों और ब्लाक समिति का हो। पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगी।

इस दौरान उनके साथ दोआबा जोन के आबर्जवर कुलदीप सिंह धालीवाल, आबर्जवर होशियारपुर बलजिंदर चंदरा, आबर्जवर जालंधर रूरल संतोख सिंह, प्रधान जालंधर सिटी बब्बू नीलकंठ, प्रधान जालंधर रूरल स्वर्ण सिंह हैयार, सिटी प्रधान होशियारपुर मदन लाल सूद, रूरल प्रधान गुरविंदर सिंह पाबला, प्रधान कपूरथला सज्जन सिंह चीमा, नवांशहर से राजिंदर शर्मा, जनरल सेक्रेटरी पंजाब डा. रवजोत सिंह, जसवीर सिंह राजा और सुखदीप अपरा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here