Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 27.26 लाख रुपए के ऋण किए...

अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए 27.26 लाख रुपए के ऋण किए गए मंजूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के निर्देशों पर स्व रोजगार स्थापित करने के लिए चलाई जा रही अलग-अलग कल्याण योजनाओं के अंतर्गत पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चेयरमैन-कम-जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी रजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई।

Advertisements

इस दौरान स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को अलग- अलग धंधों के लिए 27.26 लाख रुपए के ऋण मंजूर किए गए।  बैठक में एस.सी. कार्पोरेशन के जिला मैनेजर नरेश्वर सिंह, उच्च औद्योगिक उन्नति अधिकारी इकबाल सिंह, एल.डी.एम कार्यालय से अजमेर सिंह, उप अर्थ आंकड़ा सलाहकार के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here