Tuesday, October 20, 2026
Home Latest मनचले मालिक व उसके दोस्तों से बचने के लिए छत से कूदी...

मनचले मालिक व उसके दोस्तों से बचने के लिए छत से कूदी डांसर, मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मनचले मालिक व उसके दोस्तों से बचने के लिए प्रोफेशनल डांसर ने बीयर बार की छत से कूदकर जान दे दी। मृतक डांसर की पहचान बुध विहार निवासी राखी के रूप में हुई है। डांसर की बहन की शिकायत पर पुलिस ने बार मालिक विजय और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहिणी सेक्टर नौ के नार्थ एक्स माल स्थित बीयर बार शनिवार की रात निजी पार्टी थी। इसमें बुध विहार निवासी प्रोफेशनल डांसर निशा और उनकी छोटी बहन राखी उर्फ तान्या डांस करने के लिए गई थीं।

Advertisements

पुलिस को दी शिकायत में निशा ने बताया कि बीयर बार के मालिक विजय ने करीब पांच घंटे तक दोनों से पार्टी में डांस करवाया। इसके बाद रविवार तडक़े करीब साढ़े चार बजे दोनों घर जाने लगीं। इस दौरान बार मालिक विजय और उसके दोस्तों ने राखी को रोककर फिर डांस करने के लिए कहा, राखी ने मना किया तो उन्होंने मारपीट करते हुए जबरदस्ती शुरू कर दी। राखी ने जब वहां से भागना चाहा तो सभी ने घेरकर अभद्रता शुरू कर दी। इससे परेशान होकर राखी ने बार की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद आनन फानन में आरोपित घायल राखी, निशा और एक अन्य डांसर को अंबेडकर अस्पताल के बाहर छोडक़र फरार हो गए। अस्पताल में डाक्टरों ने राखी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस बार मालिक से पूछताछ कर रही है। साथ ही बार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here