Wednesday, October 14, 2026
Home Chandigarh बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने उप मुख्यमंत्री रंधावा और कैबिनेट मंत्रियों की हाज़िरी...

बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने उप मुख्यमंत्री रंधावा और कैबिनेट मंत्रियों की हाज़िरी में मिल्कफैड के चेयरमैन का पद संभाला

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा ने आज उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों की हाज़िरी में मिल्कफैड के चेयरमैन का पद संभाल लिया। उप मुख्यमंत्री स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने कहा कि मिल्कफैड प्रत्यक्ष तौर पर आम लोगों ख़ास कर दूध उत्पादक किसानों के साथ जुड़ा हुआ है और श्री पाहड़ा ज़मीन से जुड़े नेता हैं जिनके नेतृत्व में मिल्कफैड अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि नौजवान नेता श्री पाहड़ा मिल्कफैड को और भी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे। नव-नियुक्त चेयरमैन श्री पाहड़ा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुये अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाने का विश्वास दिलाया।

Advertisements

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और गुरकीरत सिंह कोटली, मार्कफैड के चेयरमैन कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, कुलबीर सिंह ज़ीरा, हरप्रताप सिंह अजनाला, प्रीतम सिंह कोटभायी, और दविन्दर सिंह घुबाया, चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान, चेयरमैन हरप्रीत सिंह संधू, अशोक चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता अनुराग अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म, मिल्कफैड के एम.डी. कमलदीप सिंह संघा, श्री पाहड़ा के पारिवारिक मैंबर, मिल्कफैड के बोर्ड आफ डायरैक्टरज़ के मैंबर बलजीत सिंह पाहड़ा, हरमिन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, तजिन्दर सिंह, रणजीत सिंह और गुरभेज टिब्बी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here