
चित्तूर (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में संक्रांति के मौके पर एक परंपरा के दौरान एक बकरे की बलि दी जानी थी। लेकिन शराबी व्यक्ति ने गलती से बकरे की जगह बकरे को पकडऩे वाले आदमी की ही बलि दे डाली। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान चेलापति के रूप में हुई है। बता दें कि गांव में देवी येलम्मा को बलि चढ़ाई जा रही थी। प्रथा के अनुसार चेलापति को बकरे का सिर धड़ से अलग करना था, लेकिन जिस दौरान यह बलि दी जा रही थी, तब चेलापति ने काफी शराब पी रखी थी। उसने सुरेश का गला काट दिया, जिसने बकरे को पकड़ रखा था। सुरेश का काफी ज्यादा खून बह रहा था, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकडक़र पुलिस के हवाले किया।












