Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur ’’घर-घर विच्च चली गल्ल, चन्नी करदा गरीबां नाल छल्ल’’: कर्मवीर बाली

’’घर-घर विच्च चली गल्ल, चन्नी करदा गरीबां नाल छल्ल’’: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), पंजाब सरकार ने वोटर स्टंट करते हुये पंजाब की जनता से बहुत वायदे किये थे जिनमें बिजली का पिछला बिल माफ करते हुये पंजाब में 3 रूपए प्रति युनिट बिजली की थी। परन्तु हुआ इसके उल्ट। न गरीबों का पिछला बिल माफ हुआ न बिजली सस्ती हुई। यह विचार जि़ला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने कमालपुर में रहने वाली गरीब औरत का बिल देखते हुये कहे।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने कहा कि गरीब परिवार ने सोचा था कि उनका बिल माफ हो गया है लेकिन पिछला बिल डालकर परिवार को 11659 रूपए बिल आ गया और बिजली विभाग पुरे बिल की मांग कर रहा है। इससे पंजाब की चन्नी सरकार की छल करने का गरीबों को पता चल गया है। कर्मवीर बाली ने कहा कि अगर सरकार में थोड़ी सी भी इन्सानियत है तो गरीबों का बिल माफ करे और गरीबों को राहत दे अन्यथा पंजाब की जनता से माफी मांगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here