Wednesday, October 21, 2026
Home National प्रभात मुखिया संघ के अध्यक्ष व संजय दास सचिव नियुक्त

प्रभात मुखिया संघ के अध्यक्ष व संजय दास सचिव नियुक्त

बछवाड़ा (बेगूसराय) (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड मुख्यालय स्थित बछवाड़ा बाजार के जट्टा बाबा ठाकुरबाड़ी में शनिवार को नव निर्वाचित मुखिया की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता भिखमचक के मुखिया रामदेव सहनी ने किया । बैठक के दौरान प्रखंड के अठारह पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया में बारह पंचायत के मुखिया ने भाग लिया। बैठक में मुखिया संघ का गठन कर उसके पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में उपस्थित मुखिया ने चिरंजीवीपुर पंचायत के मुखिया प्रभात कुमार को सर्वसम्मति से मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष के रुप में चुनाव किया। वही चमथा एक पंचायत के मुखिया संजय दास को सचिव, विशनपुर पंचायत के मुखिया उदय कुमार राय को कोषाध्यक्ष व कादराबाद के मुखिया टुनटुन पासवान को उपाध्यक्ष के रुप में चुनाव किया गया।

Advertisements

मुखिया संध के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने के बाद नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आज चुनाव के दौरान विभिन्न पंचायत के मुखिया जी के द्वारा जो हमें दायित्व दिया गया है हम उसे हमेशा अपने कर्तव्य समझ कर ईमानदारी पुर्वक निर्वाह करुगा। जनप्रतिनिधी की जो भी समस्या होगी उस समस्या को प्रखंड से लेकर जिला तक उठाने का काम करुगा। मौके पर रसीदपुर पंचायत के मुखिया उषा देवी,फतेहा पंचायत के मुखिया उषा देवी,चमथा तीन के मुखिया मीना देवी, दादुपुर पंचायत के मुखिया राम राय देवी,रानी एक पंचायत के मुखिया गीता देवी,रानी दो पंचायत के मुखिया दीपांकर कुमार,भिखमचक पंचायत के मुखिया रामदेव सहनी व गोधना पंचायत के मुखिया नुतन कुमारी समेत काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव समेत वीर बहादुर राय, अरूण यादव,रणधीर यादव,कुमार रुपेश,सुशील कुमार उर्फ मल्ली राय, मनोज कुमार, राहुल, अमीत कुमार सहित महागठबंधन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here