
दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दसूहा के उपाध्यक्ष शंकर ने अपने संबोधन में पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों के विषय में अवगत करवाया और अरूण डोगरा द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में किए विकास कार्यों के विषय में बताते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। “शंकर” ने कहा कि अरूण डोगरा” एक कुशल राजनेता हैं जो अपने निर्वाचन क्षेत्र को उज्जवल भविष्य की ओर लेकर जा रहे हैं अंत: उनके काम में निरंतरता बनाए रखने हेतु वे सभी उन्हीं के पक्ष में अपना वोट दें।

सभा में उपस्थित सभी युवाओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि दसूहा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से संबंधित होने के नाते वे सभी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की उपलब्धियों से पहले ही परिचित है अंत: उनका वोट अरूण डोगरा जी के पक्ष में ही जाएगा। शंकर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तलवाड़ा, विशाल कश्यप उपस्थित युवा लडक़े एवम लड़कियां थे।












