Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur कोरोना जंग में हरेक का योगदान महत्वपूर्ण: डा. राज

कोरोना जंग में हरेक का योगदान महत्वपूर्ण: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। हलका चब्बेवाल विधायक डा. राज कुमार की तरफ से पीएसपीसीएल मरनाइयां कार्यालय के स्टाफ का कोरोना महामारी दौरान बढिय़ा सेवाएँ निभाने के लिए सम्मानित किया।

Advertisements

हलका विधायक डा. राज कुमार ने पीएसपीसीएल मरनाइयां के स्टाफ को किया सम्मानित

उन्होंने इस मौके पर कहा कि जिस प्रकार स्वास्थ्य विभाग, पुविलस विभाग तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा महामारी दौरान कोरोना वारियर बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं उसी प्रकार पीएसपीसीएल के अधिकारी तथा कर्मचारी भी पूरी तनदेही से सेवाएं निभाकर इस मुश्किल की घड़ी में देश की सेवा कर रहे हैं। इसके लिए इन अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सम्मान करना भी जरूरी है। स्वास्थय सेवाएं बिजली की निर्विघ्न सप्लाई से बिना प्रदान करना संभन नहीं है। इस अवसर पर पीएसपीसीएल की तरफ से इंजी. हरमिंदर सिंह एक्सई.एन., इंजी. यशपाल एस.डी.ओ तथा मरनाइयां कार्यालय के स्टाफ के अलावा इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here