Saturday, October 31, 2026
Home International पुलिस पर चाकू से हमले की कोशिश, मौके पर ही मार गिराया

पुलिस पर चाकू से हमले की कोशिश, मौके पर ही मार गिराया

पैरिस (द स्टैलर न्यूज़)। फ्रांस की राजधानी पैरिस में एक अनजान शख्स ने सोमवार को पुलिस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बचाव दौरान कमांडो फोर्स ने उसे मार गिराया। घटना पैरिस के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन्स गारे डु नॉर्ड पर हुई। पुलिस ने अब तक हमलावर की पहचान जाहिर नहीं की है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गारे डु नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर यह हमला उस वक्त हुआ जब दो पुलिसकर्मी वहां चैकिंग कर रहे थे। उस वक्त वहां काफी लोग मौजूद थे। यहां से कई ट्रेन लंदन और यूरोप के दूसरे शहरों की तरफ जाती हैं। इसी दौरान करीब 12 इंच का एक चाकू लिए पुलिस अफसरों की तरफ दौड़ा। पुलिस अफसर सतर्क हो गए। हमलावर के चाकू पर अंग्रेजी में ‘सभी पुलिसवाले मुर्ख होते हैं’ लिखा था।
हालात देखकर वहां से लोग भागने लगे, लेकिन हमलावर पुलिस की तरफ चाकू लहराने लगा। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कमांडोज ने इस शख्स पर फायरिंग कर दी। वो मौके पर ही मारा गया। होम मिनिस्टर गेराल्ड डार्मिन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस ने खुद की हिफाजत के लिए गोली चलाई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here