Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur करोड़ों रुपए से होगा होशियारपुर का कायाकल्प : मेयर शिव सूद

करोड़ों रुपए से होगा होशियारपुर का कायाकल्प : मेयर शिव सूद

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट – गुरजीत सोनू: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान तहत शहर में सीवरेज और पीने वाले पानी की सुविधा देने के लिए अमृत योजना अधीन पंजाब के 16 शहर चुने गए है जिसमें होशियारपुर भी शामिल है। इस योजना तहत सभी होशियारपुर शहर में सीवरेज और वाटर सप्लाई मुहैया करवाने के लिए 43.28 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। यह जानकारी नगर निगम के मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला ने संयुक्त तौर पर देते बताया कि नगर निगम द्वारा शहर की कायाकल्प करने के लिए अमृत योजना तहत विकास कार्यों के बनाए गए प्रोजैक्ट में 33.49 करोड़ रुपए के साथ सीवरेज डाला जाएगा।

Advertisements

जिसमें 8.96 किलोमीटर मेन सीवरेज लाइन और 46.78 किलोमीटर सीवरेज गलियों में डाला जाएगा। इसके अलावा 9.89 करोड़ रुपए पीने वाले पानी पर खर्च किए जा रहे है। जिससे 46.97 किलोमीटर पीनेे वाले पानी की पाईप नए बने मोहल्लों में विछाए जाएंगे। इसकी डी.पी.आर. बनकर तैयार हो चुकी है और कार्य जल्द शुरू किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इससे पहले शहर के विभिन्न वार्डों में 114 करोड़़ रुपए की लागत के साथ 156 किलोमीटर सीवरेज के साथ सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट भी लगाया गया है।

इसके अलावा 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ पीने वाले पानी की पाईप डाली गई है। इस समय शहर के विभिन्न वार्डों में 85 ट्यूबवैलों द्वारा पीने वाला पानी मुहैया करवाया जा रहा है और शहर निवासियों की मांग को देखते हुए शहर में 10 अन्य नए ट्यूबवैल और लगाए जा रहे है। जिनके लगने के साथ शहर में पीने वाले पानी की कोई कमी नहीं रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here