Friday, October 30, 2026
Home National बहादुरी की मिसाल : खुद की जान देकर मां समेत 5 महिलाओं...

बहादुरी की मिसाल : खुद की जान देकर मां समेत 5 महिलाओं को बचाया

कुशीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। कुशीनगर के नौरंगिया गांव में कुएं की स्लैब टूटने के कारण हुए हादसे दौरान 13 महिलाओं की जान चली गई थी, जिसमें 9 बच्चियां ही थीं। जान गंवाने वालों में 21 साल की पूजा यादव भी शामिल है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। चाहे पूजा जिंदगी की जंग हार गई लेकिन मरने से पहले उसने अपनी मां समेत 5 लोगों की जान बचाई, जिनमें दो बच्चे भी हैं। जब वह छठी महिला की जान बचाने लगी तो इतने में उसका पैर फिसल गया और वह खुद कुएं में डूब गई।

Advertisements

पूजा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी फौज में भर्ती की तैयारी कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here