Saturday, October 31, 2026
Home International बातचीत सिर्फ एक शर्त पर, यूक्रेन सैरेंडर करे: रूसी विदेश मंत्री

बातचीत सिर्फ एक शर्त पर, यूक्रेन सैरेंडर करे: रूसी विदेश मंत्री

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जंग खत्म होने की उम्मीदें खारिज कर दी हैं। लावरोव ने कहा- हमें अब यूक्रेन से बातचीत का ऑफर कबूल नहीं है। बातचीत सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है कि यूक्रेन सैरेंडर कर दे। उनके राष्ट्रपति अब तक सिर्फ झूठ बोलते आए हैं।

Advertisements

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को कीव के साथ बातचीत करने के लिए तैयार होगा, लेकिन उसके पहले यूक्रेनी सेना को अपने हथियार डालने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मास्को नहीं चाहता कि यूक्रेन पर ‘नव-नाजियों’ का शासन हो। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद रूस ने गुरुवार को भूमि, वायु और समुद्र से अपना आक्रमण शुरू किया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से एक यूरोपीय राज्य पर सबसे बड़ा हमला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here