Monday, October 19, 2026
Home International F-15 गिरने के बाद ईरान का ऐलान, अमेरिकी पायलट को पकड़ने या...

F-15 गिरने के बाद ईरान का ऐलान, अमेरिकी पायलट को पकड़ने या मारने पर मिलेंगें 55 लाख

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान ने अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था। इस घटना के बाद एक अमेरिकी पायलट ईरान की जमीन पर लापता हो गया है। जिसके बाद ईरान की सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) उस पायलट की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबक स्थानीय प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर कोई दुश्मन के सैनिक को पकड़ता है या मारता है, तो उसे इनाम दिया जाएगा। हगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के गवर्नर ने अमेरिकी पायलट को पकड़कर सौंपने पर 10 अरब तोमान यानी करीब 55 लाख रुपये देने की बात कही है।

Advertisements

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस F-15E विमान में दो पायलट सवार थे। इनमें से एक को शुक्रवार को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन दूसरे की तलाश अभी भी जारी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को लापता पायलट को खोजने के लिए अमेरिका ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके तहत हेलिकॉप्टर और दूसरे विमान भेजे गए, लेकिन इन पर भी ईरान की तरफ से फायरिंग हुई। हालांकि ये विमान किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here