Friday, October 30, 2026
Home National गरीब छात्रों का डाक्टर बनने का सपना होगा साकार, प्राइवेट मैडीकल कॉलेज...

गरीब छात्रों का डाक्टर बनने का सपना होगा साकार, प्राइवेट मैडीकल कॉलेज में कम फीस पर पढ़ सकेंगे

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अब कम खर्च में डाक्टर बनने का सपना साकार होगा। केंद्र सरकार ने मैडीकल स्टूडैंट्स के हित में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक अब प्राइवेट मैडीकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मैडीकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया है।

Advertisements

पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा, ‘हमने तय किया है कि प्राइवेट मैडीकल कॉलेजों में आधी सीटों पर सरकारी मैडीकल कॉलेज के बराबर ही फीस लगेगी।’ सरकार के इस फैसले का फायदा उन गरीब छात्रों को मिलेगा जो पैसे की कमी के चलते मैडीकल की पढ़ाई करने से चूक जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here