Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता हटाने सम्बन्धी आदेश जारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता हटाने सम्बन्धी आदेश जारी

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक पत्र जारी करके पंजाब में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाने सम्बन्धी आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजऱ 08 जनवरी, 2022 को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुआ था। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस सम्बन्धी पत्र जारी किया गया है।

Advertisements

इस पत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने लिखा है कि अब विधानसभा चुनाव सम्बन्धी परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। नतीजतन, पंजाब राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here