
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुने गए भगवंत मान ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर लोकसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपा। मान 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। मान को इस बार धूरी सीट से विधायक चुना गया है। उन्हें विदाई भाषण देने के लिए खास मौका दिया गया। वे सोमवार साढ़े तीन बजे लोक सभा में अपना विदाई भाषण देंगे।

भगवंत मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस्तीफा देने से पहले भगवंत मान ने कहा कि कुछ महीनों के बाद ही संगरूर के लोगों की आवाज फिर लोकसभा में गूंजेगी।












