भाजपा ने जो कहा है उसे पूरा किया है: पूर्व मुख्यमंत्री धूमल

मीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा, संगठन हो या राजनीतिक पार्टी सबसे पहले उसकी विचारधारा क्या है यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। एक विचारधारा केवल कहने की है झूठे शिलान्यास करने की है झूठ बोलने की है लोगों को बरगलाने की है। एक विचारधारा काम करने की है जो कहा गया उसको पूरा करने की है अपने द्वारा कही गई बात को पूरा करना यह विचारधारा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की है । यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी के 42  वें स्थापना दिवस के मौके पर कही। पूर्व मुख्यमंत्री सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झनियारा में आयोजित पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर कोविड-19 में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इससे पहले यहां पहुंचे मुख्य अतिथि का पार्टी कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों भाजपा पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दीप प्रज्वलन कर के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आगाज हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है जो कहा है उसे पूरा किया है। बात कश्मीर में धारा 370 हटाने की हो, बात एक देश एक संविधान लागू करने की हो ,बात अयोध्या में राम मंदिर बनाने की हो, बात ट्रिपल तलाक जैसे अभिशाप को खत्म करने की हो क्या वन रैंक वन पेंशन लागू करने के हो यह सब कुछ तभी हुआ है कि देश की बागडोर और भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व विश्व का सबसे दमदार नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। ।

Advertisements

उन्होंने कहा कि 1952 में जो वायदे भाजपा संस्थापकों ने किए थे उसे भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 में जब पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनी उस समय पूरा करवाने का काम किया। लेकिन इसके बीच वर्षों तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन ना कभी 370 पर बात हुई, ना ट्रिपल तलाक को खत्म किया गया और ना ही अयोध्या में राम मंदिर बनाने की कवायद शुरू की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो देश के सैनिकों के साथ भी अन्याय किया है यह देश के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की देन है कि आज देश के सैनिक का कहीं भी निधन होता है या वह सरहद पर शहीद होता है तो उस का पार्थिव शरीर उसके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुंचता है और उसका अंतिम संस्कार भी परिजनों की देखरेख में होता है। लेकिन एक कांग्रेस का जमाना था जब देश का कोई सैनिक कहीं शहीद हो जाए तो उस का पार्थिव शरीर मिलना तो दूर घरवलों को अंतिम दर्शन तक नहीं होते थे। घर पर केवल टेलीग्राम या उस फौजी भाई का ट्रंक बोरिया बिस्तर ही पहुंचता था धूमल ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है उसे पूरा किया है यह तभी संभव हो पाया है जब देश के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पूर्ण बहुमत से देश की राजधानी में बिठाया है। बात 2014 की करें या फिर बात 2019 की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देशवासियों ने अपना फर्ज निभाया है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक मतदाता का मान सम्मान करते हुए आज देश को पूरी तरह से बचाने में कामयाब हुए हैं।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here